RASHTRADEEP NEWS
संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। लोकसभा की कार्यवाही चल रही थी। इसी बीच दर्शक दीर्घा से दो लोग, सांसदों के बीच कूद पड़े। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने अपने हाथ में गैस की केन थी, जिनसे पीला धुआं निकला। ये दोनों व्यक्ति कुछ नारे भी लगा रहे थे। दोनों को सदन में मौजूद सांसदों और सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर पीटा है।
दोनों का इरादा क्या था, इस बारे में अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट भवन के बाहर से एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार भी किया गया है। इनके नाम हैं: नीलम और अनमोल हैं।
केसे होती हैं सदन में एंट्री?
हमारे देश की संसद में कोई भी आम आदमी जा सकता है। लेकिन इसके लिए एक सख्त प्रक्रिया है। दो तरीके से संसद में प्रवेश मिल सकता है।
पहला तरीका, विजिट के लिए पास बनवाना। इस तरह के पास से संसद के अंदर म्यूजियम वगैरह दिखाया जाता है।
दूसरा तरीका, संसद के अंदर एक विजिट तब होती है, जब संसद में सत्र चल रहा होता है। इस दौरान, कोई भी व्यक्ति संसद में जाकर लोकसभा की कार्यवाही सीधे देख सकता है।