देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai Motor India ने रविवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह हाल ही में लागू हुए GST सुधारों का पूरा लाभ अपने ग्राहकों को देगी। इसके तहत कंपनी ने अपनी सभी पैसेंजर कारों की कीमतों में भारी कटौती की है।नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी, जो कि त्योहारी सीज़न से ठीक पहले का समय है — यानी ग्राहकों को अब अपनी पसंदीदा Hyundai कार खरीदने का सुनहरा मौका मिलेगा।

इस कटौती के बाद Hyundai की गाड़ियाँ ₹2.4 लाख तक सस्ती हो जाएंगी। सबसे ज़्यादा फायदा Hyundai Tucson खरीदने वालों को मिलेगा, जिसकी कीमत में ₹2,40,303 की कमी की गई है।इसके अलावा Grand i10 Nios, Aura, Exter, i20, Venue, Verna, Creta और Alcazar जैसे लोकप्रिय मॉडल्स पर भी ₹60,000 से लेकर ₹1.2 लाख तक की छूट दी जाएगी
gst GST HYUNDAI


















