Pakistan Army anti-India statement
पाकिस्तानी सेना अब खुलेआम आतंकियों की जुबान बोलने लगी है। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग ISPR के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ का हालिया बयान भारत के खिलाफ ज़हर से भरा हुआ था, जिसमें उन्होंने हूबहू वही भाषा इस्तेमाल की, जो अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी और 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद पहले बोल चुका है।
जनरल अहमद शरीफ पाकिस्तान के एक विश्वविद्यालय में संबोधन के दौरान भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान देते हुए बोले, “अगर आप हमारा पानी रोक देंगे, तो हम आपकी सांस बंद कर देंगे।” उनका यह बयान उस वक्त विश्वविद्यालय में संबोधित कर रहे थे। बयान के दौरान वहां मौजूद लोग तालियों से उनका स्वागत करते नजर आए, जिससे यह साफ हो गया कि पाकिस्तान में सैन्य और कट्टरपंथी सोच के बीच की दूरी खत्म होती जा रही है।
गौरतलब है कि सिंधु जल संधि भारत और पाकिस्तान के बीच एक ऐतिहासिक समझौता है। जिसके तहत सिंधु और उसकी पाँच सहायक नदियों—सतलुज, व्यास, रावी, झेलम और चिनाब—के जल का बंटवारा किया गया था। भारत की तरफ से इस संधि को निलंबित करने के फैसले ने पाकिस्तान को बौखला दिया है। अब सवाल यह है कि क्या पाकिस्तानी सेना भी आतंकियों की भाषा में बात कर एक नया संकट खड़ा कर रही है? जनरल अहमद शरीफ के इस बयान से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान की छवि को एक और बड़ा झटका लग सकता है।

















