Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • अगर नहीं किया ये काम तो, 30 नवंबर के बाद नहीं मिलेगा राशन और गैस सिलेंडर…
Image

अगर नहीं किया ये काम तो, 30 नवंबर के बाद नहीं मिलेगा राशन और गैस सिलेंडर…

RASHTRADEEP NEWS

राजस्थान में 1 करोड़ 7 लाख 54 हजार 362 राशन कार्डधारकों में से ज्यादातर सस्ती दर पर गैस सिलेंडर की बाट जोह रहे हैं। पर, इसमें से करीब 14.55 प्रतिशत उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके संस्ते रसोई गैस सिलेंडर पर संकट है।

इन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी कंपलीट नहीं है। ऐसे में 30 नवंबर के बाद इनके राशन पर ब्रेक लग सकता है। साथ ही 500 रुपए में रसोई गैस मिलना भी दूर है। सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा कि ई केवाईसी नहीं कराने वालों को राशन रुक जाएगा। उपभोक्ता को रसोई गैस सिलेंडर कंपनी की दर पर लेना होगा। राज्य सरकार ने गरीब परिवारों को 500 रुपए रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी। इसके लिए पोर्टल तैयार किया गया है। इस पर डाटा अपलोड़ किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *