Bikaner News Today
बीकानेर में लगातार हो रहे सड़क हादसों को गंभीरता से लेते हुए बीकानेर रेंज के आईजी हेमंत शर्मा ने लूणकरनसर और नापासर थानाधिकारियों को नोटिस जारी किया है। दोनों थाना क्षेत्रों में एक ही हफ्ते में हुए हादसों में दो लोगों की मौत और चार गंभीर घायल हो चुके हैं। आईजी शर्मा ने पहले ही जिले के पुलिस अधिकारियों को सड़क सुरक्षा को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिनमें–
- हादसा संभावित हॉटस्पॉट चिन्हित करना,
- वाहनों की सख्त चेकिंग,
- और सड़क सुरक्षा सुधारात्मक कदम शामिल थे।
लेकिन इन निर्देशों की अनदेखी के चलते हादसे लगातार बढ़ते रहे। इसी लापरवाही को लेकर अब विभागीय कार्रवाई की शुरुआत की गई है।
आईजी हेमंत शर्मा ने स्पष्ट कहा— “लापरवाही से अगर आमजन की जान जाती है तो यह गंभीर अपराध है। जिम्मेदारी तय होगी और कार्रवाई भी होगी।”














