Bikaner Crime News
बीकानेर जिले में अवैध हथियारों के नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश से बीकानेर तक अवैध हथियारों की सप्लाई की खबर मिलते ही पुलिस की DST टीम हरकत में आ गई।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस को इत्तला मिली थी कि खाजूवाला इलाके में एमपी से लाया गया हथियारों का जखीरा खपाया गया है। इस पर DST ने देर रात छापेमारी कर कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पूछताछ जारी है और हथियारों की बरामदगी की संभावना जताई जा रही है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मध्यप्रदेश से आया युवक खाजूवाला में एक आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के ठिकाने पर ठहरा हुआ था। माना जा रहा है कि इस गैंग से जुड़े अन्य लोग भी जल्द पुलिस के हत्थे चढ़ सकते हैं।















