Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान पकड़ी गई लाखों की अवैध शराब…
Image

हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान पकड़ी गई लाखों की अवैध शराब…

RASHTRADEEP NEWS

अवैध शराब के खिलाफ बीकानेर जिला स्पेशल टीम और दूधवाखारा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान की है। जहां पर पुलिस टीम ने 815 कार्टन पंजाब निर्मित शराब से भरे ट्रक को पकड़ कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से पकड़ी गई शराब की बाजार कीमत करीब 65 लाख रुपए बताई गई है।

जानकारी के अनुसार डीएसटी और दूधवाखारा पुलिस ने गुरुवार देर रात एनएच 52 पर नाकाबंदी लगा रखी थी। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। ट्रक में प्लास्टिक के कट्टे भरे हुए थे। जिनमें काले रंग का दानेदार पदार्थ भरा हुआ था। कट्टों के नीचे छुपाकर रखे गए पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के 815 कार्टन भरे हुए थे। पुलिस ने शराब की तस्करी कर रहे कुंडकी पोस्ट वीरावा चितलवाना सांचैर निवासी नेमीचंद बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *