Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • 11 वर्षों में भारत बनी विश्व की उभरती आर्थिक महाशक्ति: कर्नल राज्यवर्द्धन…
Image

11 वर्षों में भारत बनी विश्व की उभरती आर्थिक महाशक्ति: कर्नल राज्यवर्द्धन…


Colonel Rajyavardhan Singh Rathore

केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य, खेल तथा युवा मामलात मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि वर्ष 2014 से पूर्व देश ‘पॉलिसी पेरालिसिस’ के दौर से गुजर रहा था, जबकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। जल्द ही भारत तीसरे स्थान पर होगा।

बीकानेर के जिला उद्योग संघ सभागार में भाजपा द्वारा आयोजित प्रोफेशनल मीट को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “आज भारत वैश्विक मंच पर ट्रेड की बात करता है तो दुनिया सुनती है। यह परिवर्तन पिछले ग्यारह वर्षों के मजबूत नेतृत्व और दूरदर्शी औद्योगिक नीतियों का परिणाम है।”

बीकानेर से विशेष जुड़ाव

राठौड़ ने भावुकता के साथ कहा कि बीकानेर उनकी मातृभूमि है और यहां के लोगों व उत्पादों से उनका आत्मिक जुड़ाव है। उन्होंने कहा, “बीकानेर के उत्पाद देश-विदेश में अपनी विशेष पहचान रखते हैं। राज्य सरकार स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए लगातार प्रयासरत है।”

औद्योगिक प्रगति की नई इबारत

कर्नल राठौड़ ने बताया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत में सड़कों, रेलवे, सीमावर्ती इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास हुआ है। कैपिटल इंफ्रा पर सबसे अधिक निवेश भारत में हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्थान में निवेश करने वाला हर व्यक्ति सरकार के लिए वीआईपी है और उसके लिए द्वार हमेशा खुले हैं।

राइजिंग राजस्थान से मिलेगी नई दिशा

राज्य सरकार के औद्योगिक विकास के रोडमैप की चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार ने सत्ता में आते ही ‘राइजिंग राजस्थान’ जैसे आयोजन तय किए हैं। पिछली सरकारों की तर्ज पर केवल बिजनेस समिट नहीं, बल्कि ठोस नतीजों वाले कार्यक्रमों पर जोर दिया गया है।

30 लाख करोड़ की इकोनॉमी बनेगा राजस्थान

उन्होंने बताया कि अगले साढ़े तीन वर्षों में राजस्थान को 30 लाख करोड़ रुपए की अर्थव्यवस्था बनाना है, जिससे ‘आत्मनिर्भर भारत’ में राज्य की भूमिका और भी प्रभावशाली हो सके। उन्होंने स्थानीय उद्यमियों से विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखने का आग्रह भी किया।

भामाशाहों का योगदान सराहनीय

कार्यक्रम में जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने बीकानेर को ‘भामाशाहों की नगरी’ बताते हुए बताया कि मुंधड़ा परिवार द्वारा 110 करोड़ रुपये की लागत से मेडिसिन विंग निर्माणाधीन है। उन्होंने सरकार द्वारा जीएसटी रिफंड के वादे के लिए आभार भी जताया।

साहित्य, सेवा और शौर्य का संगम

  • श्री अखिलानंद पाठक ने दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद की विचारधारा को प्रासंगिक बताया और केंद्र सरकार की योजनाओं की सफलता पर प्रकाश डाला।
  • किशोर सिंह राजपुरोहित ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने 48 घंटे में दुश्मन को घुटनों पर ला दिया और आज भारतीय होने पर गर्व की अनुभूति और अधिक बढ़ी है।

विशिष्ट उपस्थिति

कार्यक्रम में शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा, पूर्व न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, सहित अनेक उद्योगपति, व्यापारी और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन मोहन सुराणा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *