Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में महिला से युवकों ने किया दुर्व्यवहार, पुलिस ने दर्ज किया केस…
Image

बीकानेर में महिला से युवकों ने किया दुर्व्यवहार, पुलिस ने दर्ज किया केस…

Bikaner News

खेत में काम पर जा रही एक महिला के साथ मोटरसाइकिल सवार दो युवकों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बीकानेर जिले के कालू पुलिस थाना क्षेत्र की है, जिसमें पीड़िता ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पीड़िता के अनुसार, 24 जून 2025 की सुबह करीब 10 बजे की है। वह घर से खेत में खरपतवार साफ करने जा रही थी। तभी खारी निवासी ओमप्रकाश और छोटूराम मोटरसाइकिल पर आए और जबरन रास्ता रोक लिया। महिला का आरोप है कि दोनों युवकों ने उसे बाइक पर साथ चलने के लिए दबाव बनाया, इंकार करने पर जबरन छेड़छाड़ की और मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। पीड़िता के इनकार पर आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता और अश्लील हरकतें कीं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कालू थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *