⚪ Bikaner News Today
बीकानेर कलेक्ट्रेट पर हुए प्रदर्शन और हिंसक पथराव के मामले में न्यायालय ने आज 11 गिरफ्तार आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। इसमें रामनिवास कूकणा, एनएसयूआई अध्यक्ष हरिराम गोदारा और पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोदारा सहित अन्य शामिल हैं।
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट माधवी मोदी ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद यह आदेश दिया। न्यायालय ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की जमानत इस समय मंजूर नहीं की जा सकती।
बीते दिनों आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर के खिलाफ कलेक्ट्रेट में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुआ। रामनिवास कूकणा की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच दो दौर की वार्ता के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद लाठीचार्ज और पथराव की घटनाएँ सामने आईं, जिसमें पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।














