Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • महिला जज से लूट के मामले में पुलिस ने घंटों में पकड़ा मास्टरमाइंड नाबालिग साथी निरुद्ध…
Image

महिला जज से लूट के मामले में पुलिस ने घंटों में पकड़ा मास्टरमाइंड नाबालिग साथी निरुद्ध…

Bikaner Crime News

बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र में महिला जज से लूट के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी कुशाल मेहरा पुत्र मघाराम निवासी इंद्रा कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग साथी को निरुद्ध किया गया है।

जांच के दौरान पुलिस को घटना स्थल से मिली मोटरसाइकिल के टूटे हिस्से ने इस केस की गुत्थी सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। इसी सुराग के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने वारदात के लिए पीबीएम अस्पताल से चोरी की गई बाइक का इस्तेमाल किया था। गिरफ्तार कुशाल मेहरा पुराना अपराधी है, जिसके खिलाफ बीछवाल और सदर थाना क्षेत्रों में पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी सौरभ तिवारी ने बताया कि, पुलिस की टीम ने घटना के बाद तेजी से जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ जारी है और अन्य संभावित वारदातों को लेकर भी जांच की जा रही है।



1 Comments Text
  • cwincom says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Gotta say, cwincom is pretty legit. Easy to navigate and I actually won a decent amount on their slots last night. If you’re looking for a reliable platform, give it a try. See for yourself at cwincom.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *