Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • भाजपा देहात पदाधिकारियों की बैठक में एक भारत-श्रेष्ठ भारत अभियान पर जोर…
Image

भाजपा देहात पदाधिकारियों की बैठक में एक भारत-श्रेष्ठ भारत अभियान पर जोर…

Bikaner News Today

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” को जन-जन तक पहुँचाने के लिए भाजपा बीकानेर देहात पदाधिकारियों की अहम बैठक पार्टी संभाग कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने की, जिसमें देहात जिला पदाधिकारी और सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष पंचारिया ने कहा कि, 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य विभिन्न भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं के बीच आपसी सम्मान और समझ को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि यह अभियान राष्ट्रीय एकता और सामूहिक भारतीय पहचान को सशक्त करने की दिशा में मील का पत्थर है।

बैठक में संयोजक कैलाश विश्नोई ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी संपूर्ण देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए कटिबद्ध हैं और इसी संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा संगठन “भारत श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन अभियान” को बूथ स्तर तक ले जाएगा।

इस मौके पर महामंत्री दिलीप राजपुरोहित ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर शत-प्रतिशत सफलतापूर्वक आयोजित करने वाले मंडल अध्यक्षों – धीरेरा से राकेश नायक, महाजन से सावन पुरोहित, जांगलू से मस्तानाराम, लूणकरणसर से प्रकाश नाथ, पांचू से करणा राम कुम्हार और छतरगढ़ से मुकेश शर्मा – का साफा एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया। वहीं, महामंत्री तोलाराम कूकना ने नवनियुक्त बीछवाल मंडल अध्यक्ष लक्ष्मणराम कुम्हार का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजपाल सिंह शेखावत, हेमनाथ जाखड़, जसवंत दईया, महेश झांवर, जिला मंत्री राजाराम ओझा, संजना प्रजापत, सोशल मीडिया संयोजक पवन स्वामी, प्रवक्ता महेंद्र ढाका, डॉ. पूजा मोहता सहित कई पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *