Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर पंचायत समिति सदस्य से अभद्रता, सोशल मीडिया पर दिखाया रोष…
Image

बीकानेर पंचायत समिति सदस्य से अभद्रता, सोशल मीडिया पर दिखाया रोष…

Bikaner News Today

बीकानेर जिले के लूणकरणसर से बड़ी खबर सामने आई है। जहाँ पंचायत समिति सदस्य महेन्द्र सारस्वत के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार की घटना हुई है। इस मामले ने राजनीतिक हलकों के साथ-साथ समाजिक स्तर पर भी हलचल मचा दी है।

भाजपा नेता कोजुराम सारस्वत ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह का व्यवहार जनप्रतिनिधियों का अपमान है और इसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। घटना के बाद सारस्वत समाज के युवाओं में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तल्ख़ टिप्पणियाँ और कड़े शब्दों में प्रतिक्रियाएँ लगातार सामने आ रही हैं। समाज के लोग इस प्रकरण में उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर माहौल गरमा गया है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गहराने की संभावना जताई जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *