Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • INDIA गठबंधन ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए घोषित किया उम्मीदवार…
Image

INDIA गठबंधन ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए घोषित किया उम्मीदवार…

Vice Presidential Election 2025

देश के उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीति गरमा गई है। INDIA Alliance ने अपने उम्मीदवार के तौर पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश B. Sudarshan Reddy का नाम फाइनल कर दिया है। उनका मुकाबला NDA के उम्मीदवार और पूर्व सांसद CP Radhakrishnan से होगा।

Congress President Mallikarjun Kharge ने रेड्डी के नाम का आधिकारिक ऐलान करते हुए कहा कि “यह चुनाव विचारधारा की लड़ाई है और इंडिया ब्लॉक सर्वसम्मति से रेड्डी के नाम पर सहमत हुआ है।”

कौन हैं बी. सुदर्शन रेड्डी?

  • बी. सुदर्शन रेड्डी का कानूनी सफर बेहद लंबा और प्रभावशाली रहा है। उन्होंने 1971 में आंध्र प्रदेश बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया।
  • आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में रिट और सिविल मामलों की पैरवी की।
  • 1988-90 तक सुप्रीम कोर्ट में सरकारी वकील रहे।
  • 1990 में केंद्र सरकार के अतिरिक्त स्थायी वकील भी बने।
  • उस्मानिया विश्वविद्यालय के लिए स्थायी वकील और कानूनी सलाहकार के रूप में भी कार्य किया।
  • 2 मई 1995 को उन्हें आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
  • 5 दिसंबर 2005 को उन्हें गुवाहाटी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया।

क्यों अहम है यह मुकाबला?

उपराष्ट्रपति चुनाव हमेशा सत्ता और विपक्ष के बीच सीधी वैचारिक लड़ाई माना जाता है। इस बार बी. सुदर्शन रेड्डी बनाम सीपी राधाकृष्णन की जंग खास मानी जा रही है क्योंकि एक ओर न्यायपालिका से निकले वरिष्ठ जज हैं तो दूसरी ओर राजनीति के अनुभवी चेहरा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह चुनाव न सिर्फ सत्ता समीकरणों को बल्कि आने वाले लोकसभा चुनाव 2029 की रणनीतियों को भी प्रभावित करेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *