Bikaner Breaking
  • Home
  • Uncategorized
  • पेरिस ओलंपिक में भारत ने जीता पहला पदक…
Image

पेरिस ओलंपिक में भारत ने जीता पहला पदक…

RASHTRADEEP NEWS

भारत ने रविवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में अपना पहला पदक जीत लिया है। भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल पर अपना कब्जा जमाया। मनु भाकर को कोरिया की शूटरों से कड़ा मुकाबला करना पड़ा।

मनु भाकर ने रचा इतिहास

मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा है। वह 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पदक जीतकर निशानेबाजी स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई हैं। उन्होंने पदक जीतने के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के खिताब भी जीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *