RASHTRA DEEP NEWS BIKANER। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सत्याग्रह कार्यक्रम कल 26 मार्च 2023 को सुबह 10 बजे गांधी पार्क में रखा गया है | सत्याग्रह कार्यक्रम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सांसद राहुल गांधी जी के खिलाफ षड्यंत्र पूर्वक कार्यवाही करते हुए केंद्र सरकार ने जो सदस्यता रद्द की है उसके विरोध में है।
प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया की जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले सत्याग्रह में बीकानेर शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गण, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, विधानसभा और लोकसभा प्रत्याशी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष, चारो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, बीकानेर नगर निगम के कांग्रेसी पार्षदजन, पार्षद प्रत्यासी जिला कांग्रेस केसभी पदाधिकारीगण यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, सहित सभी विभागों, प्रकोष्ठों, और कांग्रेसी विचारधारा से जुड़े सभी संगठनों के प्रदेश और जिला पदाधिकारी शामिल होंगे और सभी इसमें अपनी भागीदारी सत प्रतिसत सुनिश्चित करेंगे।
सत्याग्रह कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी साथी उपस्थित रहेंगे