Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • भारत का पाकिस्तान को पानी से जवाब, बागलिहार डैम से चिनाब का बहाव रोका…
Image

भारत का पाकिस्तान को पानी से जवाब, बागलिहार डैम से चिनाब का बहाव रोका…


Pahalgam Terror Attack

पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। भारत सरकार ने पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाते हुए सिंधु जल संधि को आंशिक रूप से निलंबित करने के बाद अब चिनाब नदी का पानी रोक दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में स्थित बागलिहार डैम से चिनाब का बहाव रोकने की कार्रवाई की गई है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, अब किशनगंगा डैम के जरिए झेलम नदी के पानी पर भी नियंत्रण की योजना बनाई जा रही है, जिससे पाकिस्तान को मिलने वाली जल आपूर्ति और अधिक प्रभावित हो सकती है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा, जो भी भारत की तरफ आंख उठाकर देखेगा, उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। देश की रक्षा करना मेरी जिम्मेदारी है और देशवासियों की अपेक्षाएं निश्चित रूप से पूरी होंगी।

वहीं, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हम उम्मीद करते हैं कि प्रधानमंत्री ऐसा ठोस कदम उठाएं जिससे पाकिस्तान भारत में घुसपैठ करने से पहले 100 बार सोचने पर मजबूर हो जाए।

भारत के इस कड़े रुख से साफ है कि अब आतंकी घटनाओं के बाद कूटनीतिक और जल कूटनीति दोनों स्तरों पर पाकिस्तान को कड़ा जवाब मिलेगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *