Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • बड़ी खबर: भारत की सख्त चेतावनी, अब आतंकी हमला मतलब सीधा युद्ध…
Image

बड़ी खबर: भारत की सख्त चेतावनी, अब आतंकी हमला मतलब सीधा युद्ध…


India Pakistan conflict 2025

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। बीती दो रातों से पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के ज़रिए भारत पर हमले की नापाक कोशिश की गई। जिसे भारतीय सुरक्षा बलों ने हवा में ही नाकाम कर दिया।

इस बीच भारत सरकार ने बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, अब यदि भारत पर किसी भी तरह का आतंकी हमला होता है, तो उसे युद्ध की कार्यवाही माना जाएगा और भारत उसी स्तर पर जवाब देगा।

सरकार के इस रुख से स्पष्ट है कि अब भारत पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर पाकिस्तान ने आतंकी गतिविधियों पर लगाम नहीं लगाई, तो भारत की जवाबी कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी — वह एक युद्ध जैसी प्रतिक्रिया होगी। यह फैसला भारत की बदलती रणनीति और आतंकवाद के खिलाफ उसके सख्त तेवर को दर्शाता है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *