RASHTRADEEP NEWS

पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी देवीसिंह भाटी एवं कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी की प्रेरणा से राजपूत समाज के प्रमुख लोगों ने दलित समाज के श्मशान के लिए भूदान कर दिया समाजिक समरसता का परिचय, आज ग्राम पंचायत किलचु में दलित समाज की शमसान भूमि की चली आ रही समस्या का समाधान रूप सिंह, चतर सिंह पुत्र स्व रेवन्त सिंह चांदावत ने अपने खातेदारी की भूमि मे से सवा दो बीघा भूमि के उपयोग हेतु मेघवाल समाज, नायक समाज, सांसी समाज को रजिस्ट्री करवाकर गांव किलचू देवड़ान मे भारतमाला रोड पर गांव के गणमान्य व्यक्तियो के रुप सिंह चांदावत और पूर्व सरपंच राजेन्द्र सिंह देवड़ा ने जमीन के कागजात मेघवाल, नायक एवं सांसी समाज के प्रमुख लोगों को प्रदान की। गौरतलब है कि इससे दूसरे गांवो में भी सामाजिक समरसता का सन्देश फैलेगा।














