⚪ Mahaveer Ranka Bikaner
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा पखवाड़े की भावना को साकार करते हुए पूर्व यूआईटी चेयरमैन और वरिष्ठ भाजपा नेता महावीर रांका ने समाज सेवा के क्षेत्र में एक नई पहल की है। शुक्रवार को खैरपुर भवन में बीकाणा महावीर पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट (BMPC Trust) का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि “समाज से जो मिला है, उसे समाज को लौटाना ही सच्ची सेवा है।” उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के ‘पे-बैक टू सोसायटी’ सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि इस भावना को महावीर रांका ने साकार रूप दिया है।

महावीर रांका द्वारा स्थापित इस ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है —
- जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा सहायता देना
- गरीबों को भोजन, चिकित्सा और आपदा राहत प्रदान करना
- समाज में समानता और सेवा की भावना को बढ़ावा देना
उद्घाटन अवसर पर भगवान महावीर के 2550वें जन्म कल्याण स्मारक सिक्के का लोकार्पण सुश्राविका सूरजदेवी रांका द्वारा किया गया।
समाजसेवी हनुमानमल रांका, प्रसन्न डागा और ममता रांका ने केंद्रीय मंत्री को डिजिटल श्रीमद्भागवत गीता भेंट की। कार्यक्रम में भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित, चंद्रेश हर्ष, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, विजय मालू, पारस डागा, चम्पालाल गेदर, डॉ. पीएस वोहरा समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
ट्रस्ट अध्यक्ष महावीर रांका की पुत्री हिताक्षी रांका ने बताया कि बीएमपीसी ट्रस्ट जाति या समुदाय नहीं देखेगा, बल्कि सेवा इसका धर्म होगा। उन्होंने कहा – “पापा ने सिखाया है कि किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना ही ईश्वर का आशीर्वाद है।” उन्होंने बताया कि ट्रस्ट का कार्यक्षेत्र राष्ट्रीय स्तर पर रहेगा और पात्र लाभार्थियों के चयन के लिए समिति गठित की गई है। उद्घाटन अवसर पर मस्त मंडल ने 500 सदस्य बनाने की घोषणा भी की।
भाजपा के प्रणव भोजक ने बताया कि समारोह में युधिष्ठर सिंह भाटी, सीएमएचओ पुखराज साध, सुभाष मित्तल, रामेश्वर पारीक, डॉ. भगवानसिंह मेड़तिया, विजय उपाध्याय, जितेन्द्र सिंह राजवी, लक्की पंवार, रमेश सैनी, नवरत्न सिसोदिया, सोहनलाल मंगलाव, हंसराज डागा, ओम नायक, सुखराम दावा, भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष वेद व्यास, देहात जिलाध्यक्ष जसराज सींवर, दिलीप पुरी, किशोर आचार्य, आनन्द जोशी, धर्मचन्द सामसुखा, महेन्द्र बोथरा, शिवलाल तेजी, विशाल गोलछा, रामरतन धारणिया, चैनरूप महनोत, राजेन्द्र राजपुरोहित, अमरचन्द, जोगेन्द्र सिंह सिद्ध, नरपतसिंह भाटी, जेठमल नाहटा, वीरेन्द्र बडेर, सुशील पारख, करणीदान रांका, आदर्श शर्मा, महावीर चौरडिय़ा, सुमित बैद, महेन्द्र सिंह राठौड़, बलवीर सिंह भाटी, करणप्रताप सिंह भाटी, मीना आसोप, मधुरिमा सिंह, उपासना जैन, अजय खत्री, पीयूष नाहटा, कैलाश पारीक, विनोद मोदी, नरपत सिंह, राजेन्द्र व्यास, शिवकुमार पांडिया, ओम राजपुरोहित, बंशी तंवर, अंकित तंवर, भव्यदत्त भाटी एवं पंजाबी समाज बंधुओं द्वारा केन्द्रीय कानून मंत्री का स्वागत एवं बीएमपीसी ट्रस्ट अध्यक्ष महावीर रांका का अभिनंदन किया गया।














