RASHTRADEEP NEWS
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच अब कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। फिलहाल ट्रंप कुल 230 सीटों पर आगे चल रहे हैं जबकि कमला हैरिस 210 सीटों पर लीड कर रही हैं। यह स्थिति सुबह 10:30 बजे के करीब की है।
लेकिन अगर बाद मतों की गणना की शुरुआत की करें तो उस दौरान ट्रंप ने कमला हैरिस की तुलना में बड़ी बढ़त बना ली थी। 8:30 बजते बजते ऐसा लग रहा था कि डोनाल्ड ट्रंप एकतरफा ही इस चुनाव को जीत लेंगे। लेकिन कुछ घंटे के अंदर ही कमला हैरिस ने नतीजों में वापसी की। 9:30 बजते बजते डोनाल्ड ट्रंप 160 सीटों पर आगे हो गए तो उस समय कमला हैरिस महज 65 सीटों पर आगे थीं। लेकिन इसके बाद समीकरण तेजी से बदले और डोनाल्ड ट्रंप 190 सीटों पर आगे हो गए और कमला हैरिस 140 सीटों पर आगे चल रही थीं। यानी दो घंटे के बीच में दोनों दावेदारों के बीच सीटों का अंतर 150 से घटकर 20 सीटों का रह गया था।