⚪ ISIS terrorists arrested Delhi
दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) से जुड़े एक खतरनाक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है — जिनमें से एक दिल्ली का निवासी है, जबकि दूसरा मध्य प्रदेश से पकड़ा गया है।
सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपी फिदायीन हमले की ट्रेनिंग ले रहे थे और आईईडी ब्लास्ट की साजिश अपने आखिरी चरण में थी। पुलिस की समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ी आतंकी वारदात टल गई।
स्पेशल सेल के अधिकारियों का कहना है कि, दोनों संदिग्धों से पूछताछ जारी है और इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी सोशल मीडिया के ज़रिए ISIS के कट्टर विचारों से प्रभावित हुए थे।

















