Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • गिरफ्तार हो सकती हैं जयपुर हेरिटेज मेयर?
Image

गिरफ्तार हो सकती हैं जयपुर हेरिटेज मेयर?


RASHTRADEEP NEWS

दो लाख रुपए की रिश्वत लेने के मामले में एसीबी को जयपुर नगर निगम हेरिटेज की महापौर मुनेश गुर्जर के खिलाफ सबूत मिले के समाचार हैं। एसीबी ने कांग्रेस मेयर मुनेश के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप सही माने हैं। इसके लिए एसीबी ने सरकार से कार्रवाई की इजाजत मांगी है। स्थानीय निकाय आयुक्त से परमिशन के बाद पति- पत्नी दोनों के खिलाफ एक साथ चालान पेश होगा।

4 अगस्त 2023 में नगर निगम हेरिटेज की मेयर मुनेश गुर्जर के घर एसीबी ने छापा मारा था। मुनेश के पति सुशील गुर्जर को दो लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सुशील गुर्जर पर आरोप था कि पट्टे जारी करवाने की एवज में दो दलालों के जरिए रिश्वत मांगी गई थी। सुशील के साथ एसीबी ने दलाल नारायण सिंह व अनिल दुबे को भी गिरफ्तार किया था। मेयर के घर से तलाशी में एसीबी के पट्टे की फाइल मिली थी। इसके साथ ही 40 लाख रुपए भी मिले थे। वहीं, नारायण सिंह के घर से भी 8.95 लाख रुपए मिले थे।

एसीबी को मेयर मुनेश गुर्जर पर जांच की स्वीकृति मिलती है तो पद जाना और जेल जाना तय है। एसीबी के पास सभी सबूत है, जिससे पता चलता है कि मुनेश की स्वीकृति के बाद ही पट्टे की फाइलें घर पहुंची थी। पैसा लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *