Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • सिर्फ 1 घंटे में जयपुर: बीकानेर से हवाई सफर दोबारा शुरू…
Image

सिर्फ 1 घंटे में जयपुर: बीकानेर से हवाई सफर दोबारा शुरू…

Bikaner Jaipur Delhi Flight 2025

लंबे इंतज़ार के बाद अब बीकानेर से जयपुर और दिल्ली के लिए हवाई सफर आसान हो जाएगा। Alliance Air ने 9 सितंबर से अपनी बीकानेर-जयपुर-दिल्ली फ्लाइट सेवा दोबारा शुरू करने का ऐलान किया है। इस सुविधा से यात्रियों को सबसे बड़ा फायदा समय की बचत के रूप में मिलेगा। जहां सड़क मार्ग से जयपुर पहुंचने में 6 से 7 घंटे लगते हैं, वहीं अब हवाई जहाज से यह सफर मात्र 1 घंटे में पूरा होगा। शुरुआती किराया भी किफायती रखा गया है – बीकानेर से जयपुर सिर्फ ₹1260 में उड़ान भर सकेंगे।

फ्लाइट टाइम टेबल (Flight Schedule)

मंगलवार (Tuesday):

  • Flight No. 9i833
  • दिल्ली → जयपुर : 15:45 – 16:50
  • जयपुर → बीकानेर : 17:15 – 18:30
  • Flight No. 9i834
  • बीकानेर → जयपुर : 18:55 – 20:10
  • जयपुर → दिल्ली : 20:35 – 21:40

गुरुवार (Thursday):

  • Flight No. 9i833
  • जयपुर → बीकानेर : 13:35 – 14:50
  • Flight No. 9i834
  • बीकानेर → जयपुर : 15:15 – 16:35

गुरुवार को बीकानेर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को जयपुर और दिल्ली की टिकटें अलग-अलग लेनी होंगी। इस दिन जयपुर से उड़ान भरने वाली फ्लाइट 9i644 बनकर दिल्ली जाएगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *