Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • जन आक्रोश यात्रा कों लेकर भाजपा देहात की बैठक और प्रेसवार्ता 28 नवम्बर कों
Image

जन आक्रोश यात्रा कों लेकर भाजपा देहात की बैठक और प्रेसवार्ता 28 नवम्बर कों

जनाक्रोश रथ यात्रा की तैयारियों के लिए जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत की अध्यक्षता में 28 नवंबर 2022 होगी भाजपा की बैठक

जन आक्रोश यात्रा के जिला प्रभारी ओपी महेंद्रा लेंगे बैठक व करेंगे प्रेसवार्ता

भारतीय जनता पार्टी जिला बीकानेर देहात की जन आक्रोश यात्रा की तैयारी बैठक का आयोजन 28 नवंबर 2022 शनिवार को सुबह 11 बजे भाजपा जिला कार्यालय गांधी नगर बीकानेर मे जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत की अध्यक्षता में होगी जिसमें जन आक्रोश यात्रा प्रभारी ओपी महेंद्रा जन आक्रोश यात्रा की तैयारी बैठक लेंगे जिसमे जन आक्रोश यात्रा जिला संयोजक, सहयोजक व जिला समिति सदस्य, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, सहयोजक, मण्डल अध्यक्ष, विधायक, विधानसभा प्रत्याशी मोर्चा जिलाध्यक्ष अपेक्षित होगे जन आक्रोश रथ यात्रा की जिला कमेटी व देहात की पांचों विधानसभा के लिए गठित विधानसभा कमेटी से जन आक्रोश यात्रा की तैयारियों पर चर्चा करेगे । भाजपा जिला मंत्री एवं यात्रा जिला सहसंयोजक देवीलाल मेघवाल ने बताया कि भाजपा द्वारा प्रदेश स्तर पर निकाली जा रही जनाक्रोश रथ यात्रा के लिए 26 नवंबर को प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई और उसके बाद 28 नवंबर को भाजपा संभाग कार्यालय बीकानेर में 3 बजे जन आक्रोश यात्रा जिला प्रभारी ओपी महेंद्रा जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत विधायक बिहारी लाल विश्नोई विधायक सुमित गोदारा व जन आक्रोश यात्रा विधानसभा प्रभारी प्रेसवार्ता मे विस्तृत रूपरेखा मीडिया से सांझा करेगे
देवीलाल मेघवाल ने बताया कि 30 नवंबर को प्रदेश कार्यालय से जन आक्रोश रथ की लॉन्चिंग होगी और उसके बाद बीकानेर देहात जिले की सभी 5 विधानसभाओं के लिए रथ 1 दिसंबर तक बीकानेर जिला मुख्यालय पर पहुंच जाएंगे। 4 दिसंबर से बीकानेर जिले की सभी 5 विधानसभाओं में विधानसभा स्तर पर जन आक्रोश रथ यात्राओं का प्रारंभ होगे जो 14 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान प्रत्येक विधानसभा में इन रथों के माध्यम से रोजाना 8 से 10 चौपाले आयोजित कर कांग्रेस सरकार के 4 साल के कुशासन के बारे में जनता को बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन रथयात्राओं में स्थानीय स्तर की जन समस्याओं पर फोकस कर इनका संकलन होगा और जन आक्रोश रथ यात्रा के अंतिम दिन 14 दिसंबर को विधानसभा स्तर पर विधानसभा मुख्यालयों पर एक बड़ी रैली आयोजित कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन आक्रोश प्रकट किया जाएगा । जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने बताया कि आज कांग्रेस के कुशासन से राजस्थान की जनता पूरी त्रस्त है। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। महिलाओं और दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं और प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत सरकार बनने से लेकर अब तक अपनी सरकार बचाने के जतन करते ही दिखाई देते हैं । जन आक्रोश रैली यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *