RASHTRADEEP NEWS
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने घोषणा की है कि गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। गंभीर भारतीय टीम के इतिहास में 25वें मुख्य कोच बनने जा रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ ने मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। अब जुलाई के अंत में श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज में गंभीर भारतीय टीम के नए कोच के रूप में शामिल होंगे। वर्तमान में, जिम्बाब्वे दौरे पर नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) के निदेशक वीवीएस लक्ष्मण अंतरिम मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे हैं।

















