RASHTRADEEP NEWS
राजस्थान में ब्यूरोक्रेसी का कंट्रोल बटन अब सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में होगा। गुजरात में मोदी से खास ब्यूरोक्रेट एसीएस जेपी गुप्ता अब राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सीएमओ संभालने आ रहे हैं। केंद्र सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दे दी है और 15 जनवरी को उन्हें रिलीव किया जा रहा है।

जेपी गुप्ता और मुख्य सचिव सुधांश पंत एक ही बैच के आईएएस अधिकारी हैं। गुप्ता फिलहाल गुजरात में वित्त विभाग की कमान संभाल रहे हैं। मूल रूप से दौसा के रहने वाले गुप्ता के राजस्थान आने के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे।
















