Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • दीपावली से ठीक पहले बीकानेर में सेल टैक्स विभाग का शिकंजा, 300 कार्टन और 4 ट्रक जब्त…
Image

दीपावली से ठीक पहले बीकानेर में सेल टैक्स विभाग का शिकंजा, 300 कार्टन और 4 ट्रक जब्त…

🟡 Bikaner News Today

दीपावली से पहले बीकानेर के बाजारों में हड़कंप मच गया है। जयपुर से आई सेल टैक्स विभाग की टीम ने कर चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ट्रक व किराना सामान जब्त कर लिया।

जानकारी के अनुसार दिल्ली से बीकानेर आ रहे इन ट्रकों को विभाग ने रोककर जांच की, जिसमें भारी मात्रा में कर चोरी से जुड़ा माल पाया गया। विभाग ने न सिर्फ चारों ट्रक जब्त किए बल्कि ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की। यहां से करीब 300 कार्टन सामान जब्त किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल माल का भौतिक सत्यापन चल रहा है और सत्यापन के बाद भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

लंबे समय बाद बीकानेर में टैक्स चोरी से जुड़ी इतनी बड़ी कार्रवाई हुई है। दीपावली जैसे बड़े त्यौहार से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई ने कारोबारियों में चिंता बढ़ा दी है। व्यापार जगत में चर्चा है कि आगामी दिनों में और भी छापेमारी की जा सकती है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *