RASHTRADEEP NEWS
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 अक्टूबर को होना है। उससे पहले चुनाव प्रचार थम गया है। चुनावी अभियान के थमने से पहले हरियाणा में चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल गए। ऐसे में फलौदी सट्टा बाजार ने भी चौकाने वाली अपडेट दे दी है।
दरअसल, सत्तारूढ़ भाजपा 10 साल की सत्ता विरोधी लहर के कारण एक बड़ी चुनौती का सामना कर रही है। दूसरी ओर, राज्य की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस लंबे समय तक सरकार से बाहर रहने के बाद सत्ता में वापसी के सपने देख रही है। वहीं, कई क्षेत्रीय दल अपनी उपस्थिति मजबूत करने और राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में पैर जमाने की उम्मीद में चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव के दिन जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, इस बात को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है कि हरियाणा में कौन सी पार्टी विजयी होगी।
प्रसिद्ध सट्टे बाजारों में से एक फलौदी सट्टा बाजार के आकलन पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई है। हाल ही के मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, फलौदी सट्टा बाजार ने हरियाणा विधानसभा चुनावों का अपना आकलन और परिणामों के लिए अपना पूर्वानुमान जारी किया है।
कुल सीटें 90
कांग्रेस: 56 से 58 सीटें
भाजपा: 24 से 26 सीटें