Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • चाचा नेहरू विद्यालय में किया कन्या पूजन…
Image

चाचा नेहरू विद्यालय में किया कन्या पूजन…

RASHTRADEEP NEWS

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चाचा नेहरू नोखा में गुरुवार को नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाला के प्राचार्य मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि सनातन संस्कृति में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है, इस दिन कन्याओं का देवी का स्वरूप मान करके पूजन का विधान है। अध्यापक लिखमाराम मेघवाल ने बताया कि कन्याओं का पूजन करने से समाज में मातृशक्ति के प्रति आदर का भाव जागृत होता है। विद्यालय में 151 कन्याओं का तिलक लगाकर, मौली बांधकर, फल व मिष्ठान खिलाकर पूजन किया गया। कार्यक्रम में बसंती चौधरी, जयश्री बैद, टीना डेनियल, कंचन दर्जी, सरिता गहलोत, अश्विनी मोदी, रामकेश बिश्नोई, विजय भाम्भू, जाकिर हुसैन, नरेंद्र सोलंकी, विजय भाम्भू सहित शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *