🔴 Kapil Sharma Threat
लोकप्रिय Comedian Kapil Sharma एक बार फिर चर्चा में हैं। मुंबई पुलिस ने उन्हें जान से मारने की धमकी देने और 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम दिलीप चौधरी है। जिसे पश्चिम बंगाल से दबोचा गया और अब वह मुंबई पुलिस की कस्टडी में है।
मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार आरोपी ने कपिल शर्मा के करीबी को फोन पर कॉल करके धमकी दी थी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो कपिल शर्मा की हत्या कर दी जाएगी। इसके बाद तुरंत शिकायत दर्ज कराई गई और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 30 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस धमकी के पीछे किसी बड़े गैंग की साज़िश है या यह किसी और वजह से किया गया कदम था।
यह पहली बार नहीं है जब कपिल शर्मा को धमकी मिली हो। हाल ही में उनके कनाडा स्थित कैफे पर फायरिंग की गई थी। उस घटना की जिम्मेदारी कुख्यात Lawrence Bishnoi Gang और Goldie Dhillon Gang ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली थी। गैंग ने यह भी चेतावनी दी थी कि अगली कार्रवाई मुंबई में होगी। इन लगातार धमकियों और घटनाओं के बाद मुंबई पुलिस ने कपिल शर्मा की सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


















