Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • शिक्षा के क्षेत्र में कर्मवान फाउंडेशन की नई पहल, शुरू होंगे कंप्यूटर टाइपिंग व स्टेनो क्लासेज…
Image

शिक्षा के क्षेत्र में कर्मवान फाउंडेशन की नई पहल, शुरू होंगे कंप्यूटर टाइपिंग व स्टेनो क्लासेज…

⚪ Karmavan Foundation Bikaner

शिक्षा को नई दिशा देने की कड़ी में कर्मवान फाउंडेशन ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। फाउंडेशन द्वारा संचालित के.वी. लाइब्रेरी में अब विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर टाइपिंग एवं स्टेनोग्राफी (स्टेनो) क्लासेज की शुरुआत की जा रही है। इन कक्षाओं का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है।

इन क्लासेज के लिए मात्र 251 रुपए प्रति माह अनुशासन शुल्क निर्धारित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकें। इस नई पहल का शुभारंभ 31 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को सुबह 11:30 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन के.वी. लाइब्रेरी, पुरानी बेसिक स्कूल, बीकानेर में होगा।

गौरतलब है कि कर्मवान फाउंडेशन पहले से ही बीकानेर के शहर परकोटे क्षेत्र में एक लाइब्रेरी का सफल संचालन कर रहा है, जहां केवल 100 रुपए मासिक अनुशासन शुल्क में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को निजी लाइब्रेरी जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

के.वी. लाइब्रेरी के खुलने और अब टाइपिंग व स्टेनो क्लासेज की शुरुआत से बीकानेर के छात्रों को सरकारी नौकरी व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बड़ा सहारा मिल रहा है। कर्मवान फाउंडेशन को संचालित करने वाले वेद व्यास, संतोष पुरोहित, जसराज सिंवर एवं समस्त टीम शिक्षा के क्षेत्र में यह पहल छात्रों के भविष्य निर्माण की दिशा में एक नया और सकारात्मक अध्याय मानी जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *