RASHTRADEEP NEWS
क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज सिंह शेखावत ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों पर कुल 2 करोड़ 44 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बरार, रोहित गोदारा, संपत नेहरा और वीरेंद्र चारण पर क्षत्रिय करणी सेना की ओर से पुरस्कार की घोषणा की जाती है। जो कोई व्यक्ति इनको ठोकेगा। उसे नियमानुसार नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
बता दें कि इससे पहले भी राज सिंह शेखावत ने लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को एक करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की थी।