Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • करूर रैली भगदड़: अभिनेता विजय का बड़ा ऐलान, परिवारों को आर्थिक सहारा…
Image

करूर रैली भगदड़: अभिनेता विजय का बड़ा ऐलान, परिवारों को आर्थिक सहारा…

🔴 Karur rally stampede

तमिलनाडु के करूर में शनिवार को हुई रैली में हुई भगदड़ ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। घटना के तुरंत बाद तमिलगा वित्रा कजगम (TVK) के चीफ और लोकप्रिय अभिनेता विजय ने मृतकों के परिवारों के लिए 20-20 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया।

इससे पहले, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। लेकिन विजय की यह घोषणा परिवारों के लिए राहत और सहारा बनकर आई है। विजय ने कहा कि उनकी पार्टी इस मुश्किल समय में प्रभावित परिवारों के साथ है और उन्हें किसी भी तरह की मदद के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

भगदड़ का कारण: शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, रैली में भारी भीड़ और सुरक्षा इंतजामों की कमी के चलते भगदड़ की घटना हुई। स्थानीय प्रशासन और पुलिस अब घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *