Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • केदारचंद बने विप्र फ़ाउंडेशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष…
Image

केदारचंद बने विप्र फ़ाउंडेशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष…

RASHTRADEEP NEWS

विप्र फ़ाउंडेशन जोन 1 बी के प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की स्वीकृति एवं राष्ट्रीय सचिव ज़ोन प्रभारी भँवर पुरोहित के अनुमोदन पर वर्ष २०२४-२०२६ के लिए प्रदेश कोषाध्यक्ष दायित्व के लिए सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता श्री केदारचंद सारस्वत को मनोयन पत्र देकर विधिवत सांगठनिक घोषणा की।

केंद्रिय एवं प्रदेश नेतृत्व में नवमनोनीत प्रदेश कोषाध्यक्ष केदारचंद सारस्वत निश्चित रूप से विप्र फ़ाउंडेशन को मज़बूती प्रदान करने के लिए सक्रियता के साथ कार्यरत रहेंगे।

सारस्वत के मनोयन पर राष्ट्रीय सरंक्षक दीपक पारीक,विधायक ताराचंद सारस्वत,महापौर प्रदेश संगठन महामंत्री दीपक हर्ष,ज़िला महामंत्री अमित व्यास,महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सीमा मिश्रा,ज़िलाध्यक्ष चंद्रकला आचार्य,ज़िला संगठन महामंत्री आशा आचार्य, वीसीसीआई अध्यक्ष सीए सुधीश शर्मा,प्रदेश सचिव अरुण कल्ला,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पाईवाल,एडवोकेट हेमंत शर्मा,युवा ज़िला उपाध्यक्ष श्री प्रकाश उपाध्याय,पूर्व युवा अध्यक्ष मुकेश पुरोहित,महामंत्री नवनीत पारीक,सौरभ शर्मा,प्रदेश कार्यलय मंत्री रमेशचंद्र शर्मा,रामस्वरूप हर्ष,जगदीश शर्मा,कैलाश सारस्वत,सुभाष पुरोहित प्रदेश सचिव नारायण पारीक,रमेश जाजड़ा,नंदकिशोर गालरिया सहित ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ विप्र बन्धुओ ने नवनियुक्त युवा अध्यक्ष को शुभकामनाएँ प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *