Khatushyamji Temple Darshan
सितंबर महीने का पहला वीकेंड खाटूश्यामजी के भक्तों के लिए खास होने वाला है। यदि आप इन दिनों बाबा श्याम के दर्शन की योजना बना रहे हैं तो यह खबर ज़रूर पढ़ लें। मंदिर कमेटी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 6 सितंबर (शुक्रवार) रात 10 बजे से लेकर 8 सितंबर (रविवार) शाम 5 बजे तक मंदिर के पट दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेंगे। कुल मिलाकर 43 घंटे तक भक्त बाबा श्याम के दर्शन नहीं कर पाएंगे।
मंदिर बंद रहने का कारण – 7 सितंबर को चंद्रग्रहण रहेगा। 8 सितंबर को बाबा खाटूश्यामजी का तिलक उत्सव आयोजित होगा।
मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि, इन विशेष अवसरों पर परंपरा अनुसार मंदिर के पट बंद रखे जाते हैं। तिलक उत्सव हर अमावस्या के बाद और बड़े पर्वों पर होता है। जिसके चलते भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। 8 सितंबर की शाम 5 बजे से भक्तजन पुनः बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे।



















