RASHTRADEEP NEWS
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है कि उन्हें एक फैजान नाम के शख्स का कॉल आया है। सूत्रों के मुताबिक, फैजान नाम के शख्स ने धमकी भरा कॉल किया था, जो रायपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।
अब पुलिस की टीम रायपुर के लिए रवाना हो गई है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है। साल 2023 में ‘पठान’ और जवान की सफलता के बाद भी उन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।