RASHTRADEEP NEWS
भाजपा ने छत्तीसगढ़ में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की है। जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने नियुक्ति आदेश जारी किया है। किरण सिंह देव प्रदेश उपाध्यक्ष, महापौर सहित कई पदों पर रहे हैं।

बता दें कि, अरूण साव के डिप्टी सीएम बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति की अटकलें लगाई जा रही थी।किरण सिंह देव पहली बार बस्तर के जगदलपुर सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस के जतिन जायसवाल को 29 हजार 834 वोटों से चुनाव हराया है।