Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • नहीं रहे किसान केसरी व कद्दावर नेता रामेश्वरलाल डूडी, बीकानेर में शोक की लहर…
Image

नहीं रहे किसान केसरी व कद्दावर नेता रामेश्वरलाल डूडी, बीकानेर में शोक की लहर…

Rameshwar Lal Dudi

राजस्थान की राजनीति को गहरा आघात पहुंचाते हुए किसान केसरी और कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वरलाल डूडी का शुक्रवार-शनिवार की रात निधन हो गया।

डूडी के निधन की खबर मिलते ही बीकानेर सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। देर रात से ही बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता उनके बीकानेर स्थित निवास पर जुटना शुरू हो गए। पूर्व मंत्री गोविंद मेघवाल और देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने जानकारी दी कि डूडी की अंतिम यात्रा आज दोपहर 1 बजे बीकानेर स्थित उनके निवास स्थान से रवाना होकर जाट बगेची पहुंचेगी।

कांग्रेस के बड़े नेता होंगे शामिल

डूडी की अंतिम यात्रा में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित अन्य नेता शामिल होंगे।

प्रदेशभर में शोक की लहर

रामेश्वरलाल डूडी किसान वर्ग की आवाज माने जाते थे। उन्होंने प्रदेश की राजनीति में एक मजबूत पहचान बनाई और बीकानेर सहित पूरे राजस्थान में किसानों के हक की लड़ाई लड़ी। साथ ही, वह राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और बीकानेर लोकसभा से सांसद भी रह चुके है। डूडी के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति पहुंची है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *