Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • लेबर इंस्पेक्टर की सरेआम हत्या, RAC जवान ने झोंकी 7 गोलियां…
Image

लेबर इंस्पेक्टर की सरेआम हत्या, RAC जवान ने झोंकी 7 गोलियां…

Rajasthan Crime News

राजस्थान की राजधानी के बगरू थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राजस्थान सशस्त्र बल (RAC) के एक जवान ने अपने ही रिश्तेदार लेबर इंस्पेक्टर को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी जवान ने वारदात के बाद खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी अजय कटारिया श्रीराम नगर, फुलेरा का रहने वाला है और आरएसी की 12वीं बटालियन में तैनात है। वहीं मृतक शंकरलाल बलाई रिश्ते में उसका जीजा था। जो जयपुर में लेबर इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत था। सूत्रों के अनुसार, शंकरलाल ने अजय की सगाई करवाई थी लेकिन किसी कारणवश रिश्ता टूट गया। इसके बाद से युवती द्वारा उसे जेल भिजवाने की धमकी दी जा रही थी। जिसका आरोप है कि पीछे से शंकरलाल का हाथ था। यही रंजिश इस खौफनाक घटना की वजह बनी।

मंगलवार सुबह आरोपी अजय अपने हथियार के साथ जयपुर से बगरू पहुंचा। जैसे ही शंकरलाल मॉर्निंग वॉक से घर लौटे, अजय ने मौके पर ही एसएलआर से सात राउंड फायरिंग कर दी। घटनास्थल पर ही शंकरलाल की मौत हो गई। हत्या के बाद अजय सीधे फुलेरा थाना पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त राइफल को भी जब्त कर लिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *