Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • रोहित गोदारा गिरोह से जुड़े घर से लाखों की नकदी बरामद…
Image

रोहित गोदारा गिरोह से जुड़े घर से लाखों की नकदी बरामद…

🟡 Rajasthan Crime News

पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेन्द्र चारण गिरोह से जुड़े नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बनवास गांव में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी राहुल स्वामी की बहन काजल स्वामी और उसके पति शिवगौतम स्वामी के घर से 4 लाख 92 हजार 240 रुपए नकद और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

थानाधिकारी सीताराम के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पचेरीकलां थानाधिकारी राजपाल और बुहाना एएसआई रामेश्वर भी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई गैंगस्टर राहुल स्वामी के साथी रोहन गुर्जर से पूछताछ के बाद की गई, जिसने खुलासा किया था कि काजल और शिवगौतम स्वामी लगातार राहुल स्वामी गिरोह से संपर्क में हैं और आर्थिक मदद के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर सूचनाएं भी मुहैया करवा रहे हैं। पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो वहां से भारी मात्रा में नकदी और मोबाइल मिले। मौके पर मौजूद काजल, शिवगौतम और मकान मालिक जगदीश प्रसाद स्वामी कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। इसके बाद पुलिस ने नकदी और मोबाइल जब्त कर लिए और तीनों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, दंपती ने एक बड़े भूखंड पर बिल्डिंग मटेरियल का शोरूम, गोदाम और दो मंजिला मकान बना रखा है। पुलिस अब इन संपत्तियों के आय स्रोतों की भी जांच कर रही है।

यह कार्रवाई झुंझुनूं जिले में सक्रिय रोहित गोदारा और राहुल स्वामी गिरोह के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में पुलिस का एक बड़ा कदम मानी जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *