Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में जमीन विवाद बना हत्या का मामला, मोर्चरी के बाहर परिजनों का हंगामा…
Image

बीकानेर में जमीन विवाद बना हत्या का मामला, मोर्चरी के बाहर परिजनों का हंगामा…

Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र की रामपुरा बस्ती गली नं. 2 में करीब डेढ़ महीने पहले हुए जमीनी विवाद का मामला अब हत्या में बदल गया है। विवाद के दौरान पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल हुई रिंकू कौशिक की बुजुर्ग मां का शनिवार देर रात कोमा में मौत हो गई।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने घटना के बाद सिर्फ खानापूर्ति की और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। मौत की सूचना के बाद परिजन शव को मोर्चरी में रखवाकर धरने पर बैठ गए और हत्या की धारा जोड़ते हुए तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। गौरतलब है कि हमले में घायल महिला का कोठारी हॉस्पिटल में ऑपरेशन किया गया था, लेकिन वह पिछले डेढ़ महीने से कोमा में थीं। आखिरकार शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *