Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • देर रात थर्मल पावर प्लांट में बदमाशों का हमला, अफसर सहित चार से मारपीट…
Image

देर रात थर्मल पावर प्लांट में बदमाशों का हमला, अफसर सहित चार से मारपीट…

RASHTRADEEP NEWS – बुधवार देर रात राजस्थान के सूरतगढ़ थर्मल पावर प्लांट में अज्ञात बदमाशों ने धावा बोल दिया। पावर प्लांट में ये बदमाश देर रात घुसे थे। उन्होंने यहां अधिकारी और कर्मचारियों से मारपीट की और एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस के अनुसार थर्मल पावर प्लांट में घुसे बदमाशों ने पहले अधिशाषी अभियंता सहित चार अन्य के साथ मारपीट की। इस हमले में अधिशाषी अभियंता घनश्याम अग्रवाल के सिर पर चोट आई है।इसके बाद बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए थर्मल पावर प्लांट में खड़ी अनुबंधित गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। इससे प्लांट में हड़कंप मच गया। बदमाश थार गाड़ी पर सवार होकर आए थे और हमले के बाद गाड़ी लेकर फरार हो गए। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस, एंबुलेंस और फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गई है।


1 Comments Text
  • odpri racun na binance says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://accounts.binance.info/ur/register-person?ref=SZSSS70P
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *