Bikaner Crime News
बीकानेर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र की रामपुरा बस्ती सोमवार देर रात जंग का मैदान बन गई। यहां दो पूर्व पार्षदों – दीपक अरोड़ा और अब्दुल वाहिद के बीच चल रही पुरानी रंजिश अचानक सड़क पर खुलकर सामने आ गई। देखते ही देखते दोनों गुट आमने-सामने आ गए और पथराव के साथ-साथ गाड़ियों को टक्कर मारते हुए जमकर उत्पात मचाया। घटना में दोनों पक्षों की गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू में लिए। इस दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों गाड़ियां जब्त कर ली गई हैं।
जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत तब हुई जब अब्दुल वाहिद का साला कैंपर गाड़ी से रोड नंबर की तरफ से गुजर रहा था। इसी दौरान जीप में सवार दीपक अरोड़ा और उनका गुट सामने आ गया। गाड़ियों की भिड़ंत के बाद दोनों गुटों में मारपीट और पत्थरबाजी शुरू हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त जाप्ता भी तैनात कर दिया गया है।















