🟡 Law Minister Arjun Ram Meghwal
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने लेह में हुए हालिया घटनाक्रम को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि – “लेह में जो अनरेस्ट हुआ है, वह कांग्रेस के एक पार्षद की भड़काऊ राजनीति का नतीजा है। नरेंद्र मोदी किसी भी मुद्दे की अनदेखी नहीं करते, वे हर विषय को गंभीरता से लेते हैं।”
राहुल गांधी पर सीधा वार
अति पिछड़ा न्याय संकल्प पत्र पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री अर्जुनराम ने सवाल उठाया – “कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न किसने दिया? पिछड़ों की राजनीति सबसे ज्यादा ठाकुर जी ने की, लेकिन राहुल गांधी ने कभी उन्हें सम्मान नहीं दिया। अब वे क्लीयर करें कि बिहार में चुनाव RJD के साथ लड़ेंगे या अलग।”
पंडित दीनदयाल जयंती पर पीएम मोदी की सौगात
आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान पहुंचे। इस मौके पर राजस्थान को कई बड़ी सौगातें मिलीं। बीकानेर के लिए भी एक बड़ा तोहफा आया है। जनजीवन मिशन के तहत 1274 करोड़ रुपये की लागत से विशाल जलाशय का निर्माण होगा, जिससे लाखों लोगों को लाभ मिलेगा।
गोविंद मेघवाल के आरोपों पर पलटवार
कांग्रेस नेता गोविंद मेघवाल द्वारा लगाए गए FIR के आरोपों पर भी अर्जुन मेघवाल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा – “ऐसी पॉलिटिक्स उन्हें मुबारक। हर चुनाव में मैं जनता को अपना काम बताता हूं, लेकिन कांग्रेस की आदत है केवल झूठ और भ्रम फैलाने की।”














