Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • लॉरेंस बिश्नोई जैकेट बेचने वाले गिरफ्तार, 35 जैकेट बरामद…
Image

लॉरेंस बिश्नोई जैकेट बेचने वाले गिरफ्तार, 35 जैकेट बरामद…

🟢 Lawrence Bishnoi jacket

गैंगस्टर लुक और उससे जुड़े फैशन की दीवानगी इन दिनों युवाओं में तेजी से बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर स्टाइल को फॉलो करना एक ट्रेंड बन चुका है। इसी क्रेज का फायदा उठाते हुए बाजार में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम वाली जैकेट तक बिकने लगीं। लेकिन कोटपूतली पुलिस ने इस अवैध प्रचार पर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

गोपनीय सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाज़िम अली और वृत्ताधिकारी राजेंद्र कुमार बुरड़क के निर्देशन में थानाधिकारी राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोटपूतली सिटी प्लाज़ा में छापा मारा। यहां लॉरेंस बिश्नोई के नाम का प्रचार कर जैकेट बेच रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। मौके से कुल 35 जैकेट जब्त की गईं।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे गैंगस्टर प्रचारक वस्त्र युवाओं में गलत संदेश फैलाते हैं, इसलिए इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह कदम न केवल अपराध के महिमामंडन पर रोक लगाएगा बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *