🟡 Bikaner News Today
बीकानेर जिले के हदां थाना क्षेत्र से बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। बीती रात अचानक गिरी आकाशीय बिजली ने एक ही झटके में 121 मवेशियों की जान ले ली। यह घटना हदां गांव से करीब 4 किलोमीटर दूर खेत में हुई, जहां पशुपालक रेवंत सिंह अपने मवेशियों को चराता था।
रेवंत सिंह अपनी भेड़-बकरियों और मवेशियों पर ही परिवार का गुजर-बसर करता था। दिनभर चराई कराने के बाद उसने मवेशियों को बाड़े में बंद किया और खुद भी वहीं सो गया। आधी रात तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली ने पूरे झुंड को काल के गाल में समा लिया। सुबह जब लोगों ने नज़ारा देखा तो गांवभर में मातम छा गया।















