Bikaner Breaking
  • Home
  • Business
  • ॥nd ग्रेड शिक्षक भर्ती: चयनित अभ्यर्थियों की वरीयता और रिक्त पदों की सूची जारी…
Image

॥nd ग्रेड शिक्षक भर्ती: चयनित अभ्यर्थियों की वरीयता और रिक्त पदों की सूची जारी…

RASHTRADEEP NEWS

2022 में चयनित अभ्यर्थियों को पोस्टिंग देने के बाद अब शिक्षा विभाग ने सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती-2022 में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति की तैयारी भी शुरू कर दी है।

लोक सेवा आयोग की ओर से वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा – 2022 के तहत गणित विषय के 918 अभ्यर्थियों की सूची माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेजी है। शिक्षा निदेशालय ने नियुक्ति के लिए इन अभ्यर्थियों को मंडल आवंटित कर दिए हैं। अब मंडल स्तर पर 9 अक्टूबर को काउंसिलिंग के जरिए गणित विषय के चयनित अभ्यर्थियों को स्कूलों में रिक्त पदों पर पोस्टिंग दी जाएगी।
बीकानेर मंडल को इस भर्ती से गणित विषय के 64 शिक्षक मिलेंगे। बीकानेर मंडल की अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शिखा ऐरन ने बताया कि गणित विषय के अभ्यर्थियों की काउं सिलिंग की तैयारी शुरू कर दी गई है। काउंसिलिंग के लिए सोमवार को मंडल कार्यालय में सुबह 9 बजे से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। मंडल कार्यालय की ओर से रिक्त पदों की सूची भी जारी कर दी गई है। काउंसलिंग के दौरान विशेष वर्ग के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती – 2022 के तहत गणित विषय की काउंसलिंग सोमवार को की जाएगी। अभ्यर्थियों की वरीयता और रिक्त पदों की सूची जारी कर दी गई है। – डॉ. राजकुमार शर्मा, संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा, बीकानेर संभाग


नई भर्ती से भरेंगे गणित के 20 फीसदी पद

वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा- 2022 के तहत गणित विषय 20 फीसदी पद भर पाएंगे। नई भर्ती के बाद भी गणित के 80 फीसदी से अधिक पद रिक्त रहेंगे। दरअसल, पिछले तीन साल से सेकंड ग्रेड पदों की डीपीसी बकाया होने के कारण रिक्त पदों का ग्राफ बढ़ गया है। बीकानेर मंडल के स्कूलों में सेकंड ग्रेड शिक्षक गणित विषय के 317 पद रिक्त हैं। जबकि नई भर्ती से सिर्फ 64 पद ही भरे जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *