Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • मंत्री बनने के लिए विधायकों की लाॅबिंग शुरु, बडे़ नेताओं और आरएसएस के संपर्क में विधायक…
Image

मंत्री बनने के लिए विधायकों की लाॅबिंग शुरु, बडे़ नेताओं और आरएसएस के संपर्क में विधायक…

RASHTRADEEP NEWS

राजस्थान में भाजपा की सरकार बन गई है। नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होते ही मंत्रिमंडल का गठन और शपथ ग्रहण समारोह भी जल्द कराया जाएगा, लेेकिन इससे पहले मंत्री बनने के लिए विधायकों ने अपनी लॉबिंग शुरू कर दी है। वे बडे़ नेताओं के साथ-साथ आरएसएस के नेताओं से भी मुलाकात कर रहे है। अब ये जीते हुए विधायक अपने-अपने स्तर पर आरएसएस और भाजपा के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं, ताकि मंत्री बनने का मौका मिल सके। कुछ विधायक दिल्ली के नेताओं के संपर्क में भी हैं।

मंत्रिमंडल में भी कई नए चेहरों को शामिल करने की संभावना है। पार्टी यहां भी जातिगत समीकरणों को साधेगी। अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में उन चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है जिनसे चुनाव में ज्यादा फायदा मिल सके। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि सीएम चेहरा सामने आने के बाद मंत्रियों के चेहरे तय होंगे, लेकिन अनुभवी नेताओं के साथ नए चेहरे भी मंत्रिमंडल में देखने को मिलेंगे। इनमें महिलाओं की भागीदारी भी पहले की भाजपा सरकार से ज्यादा होगी। केंद्र सरकार ने चुनाव में महिलाओं की भागीदारी 33% करने का कानून बनाया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *