Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • इन 8 बड़े भाजपा नेताओं के जिम्मे हो सकती राजस्थान की 25 सीटो की जिम्मेदारी…
Image

इन 8 बड़े भाजपा नेताओं के जिम्मे हो सकती राजस्थान की 25 सीटो की जिम्मेदारी…

RASHTRADEEP NEWS

विधानसभा चुनाव हुए डेढ माह हो चुका है। भाजपा की नई सरकार एक्शन मोड है। अब भाजपा का पूरा ध्यान लोकसभा चुनाव पर है, विधानसभा चुनाव में कुछ लोकसभा की सीतों पर वोट में भाजपा पिछड़ है थी, अब भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर टिकट चयन से लेकर स्थानीय समीकरण साधने और उन सीटों पर जीत का गणित तैयार करने के लिए आठ बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। जिसके कारण हो सकता हैं कि इन नेताओ को भाजपा सांसद का चुनाव ना लड़ाए

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशन में काम करेंगे और उन्हीं को रिपोर्ट सौपेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों को आठ क्लस्टर में बांटा गया है। एक क्लस्टर में चार और बाकी में तीन- तीन लोकसभा सीटें रखी गई हैं। एक क्लस्टर का इंचार्ज प्रदेश स्तर के एक नेता को बनाया गया है।

यह नेता दिल्ली में तीन बड़े नेताओं में से एक को रिपोर्ट सौंपेंगे। इसमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, अरुण चतुर्वेदी, पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रभुलाल सैनी, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी रहे प्रसन्न चंद मेहता को क्लस्टर का इंचार्ज बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *